मथुरा: पागलबाबा अस्पताल के जंगल में मिले शव की 2 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय शख्स का शव
वृन्दावन मे पागल बाबा अस्पताल के जंगल में 15 फरवरी को संदिग्ध अवस्था मे करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर तलासी ली। लेकिन उसके पास से कुछ नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मंगलवार को भी पुलिस ने कई इलाकों में मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नही मिली, पुलिस की जांच जारी है।