बिजावर: भोपाल-छतरपुर रेल सर्वे में बिजावर को जोड़ने की मांग तेज, नगरवासियों ने की बैठक
छतरपुर-भोपाल रेल मार्ग के सर्वे कार्य की शुरुआत से पहले बिजावर में रेल लाइन को क्षेत्र से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रस्तावित सर्वे में रेल लाइन के गुलगंज से गुजरने की संभावना के बीच बिजावर के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए बड़ी देवी मंदिर परिसर में नगरवासियों की बैठक आयोजित की गई जो बुधवार की देरा रात 11 से 12 बजे तक चलती रही है।