संडीला: बेनीगंज क्षेत्र के महमूदपुर कला गाँव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में घुसा, किशोर घायल, हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी सतीश मौर्य का ढाई वर्षीय पुत्र आश्विक अपने घर के अंदर खेल रहा था। सतीश मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम गाँव निवासी उमेश उर्फ बलमा ट्रैक्टर को तेज़ी और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर सतीश के घर के सामने वाली पक्की दीवार से जा टकराया।