धौलपुर: पुराना शहर में हुई फायरिंग के मामले में 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जाने मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 05 आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली थानाधिकारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 07 जुलाई को कोटला मोहल्ला में अबरार व अकरम पक्ष में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पूर्व दोनो पक्ष भाग चुके थे। उक्त सूचना के सम्बध में 08 जुलाई