फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद के अतिक्रमित भूमि को खाली कराने पहुंचे अधिकारियों ने नप अमीन को नापने का दिया निर्देश
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 में रानीगंज ऑटो स्टैंड व काली मेला के समीप अवस्थित नप के भूमि को अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को 11 बजे के करीब सीओ ललन कुमार ठाकुर व नप ईओ सूर्यानंद सिंह,राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार शशि स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के साथ पहुंचे थें।