राजगढ़ी: फायर सर्विस टीम ने बगासू गांव के पास यमुनानदी में फंसी गाय को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला है
शनिवार को बड़कोट तहसील क्षेत्र के बगासू गांव के निकट यमुना नदी के बीच टापू के ऊपर ग्रामीणों को एक गाय फंसी हुई दिखी। ग्रामीणों ने बड़कोट पुलिस गाय नदी में फंसे होने की सूचना दी। जिसके बाद फायर सर्विस की टीम यमुना नदी पर तट पर पहुंची। यहां टीम ने नदी में रस्सी के सहारे करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नदी के बीच से निकाला गया।