राजगढ़ी: सीडीओ ने नौगांव के तियां गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सीडीओ जय किशन आज नौगांव तियां गांव पहुंचे। यहां गांव के पंचायत चौक पर चौपाल लगाई। चौपाल में सीडीओ जय किशन ने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से मौके पर निस्तरण करवाया। सीडीओ जय किशन ने चौपाल में दर्ज शिकायतों का धरातल पर अवलोकन कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।