राजगढ़ी: सीडीओ ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर यमुना नदी के जल स्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियां का निरीक्षण किया,
सीडीओ जयकिशन ने जानकी चट्टी पर्किग स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीडीओ यमुनोत्री धाम पहुंचे। धाम में सीडीओ जय किशन ने क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सीडीओ ने पार्किंग स्थल में होने वाले कार्यों को लेकर सम्बंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिए।