लटेरी: अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई के विरोध में जन चेतना मंच ने ज्ञापन सौंपा
लटेरी के सांदीपनि विद्यालय के अतिथि शिक्षकों पर शिक्षा विभाग द्वारा की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जन चेतना मंच मुखर हो गया। दोपहर करीब 2:00 बजे संगठन के सदस्यों ने तहसीलदार को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है कि हाल ही में विद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम को आधार बनाकर विभाग ने अतिथि शिक्षकों पर गाज