शुजालपुर: शुजालपुर मंडी में मोबाइल हैक कर खाते से ₹5.53 लाख की ठगी, पुलिस ने पूरी राशि कराई ब्लॉक
शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5 लाख 53 हजार 983 की पूरी राशि होल्ड कराने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार फ्रीगंज निवासी 27 वर्षीय योगेश्वर पिता रामेश्वर ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकाल ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने बैंक संबंधी जानकारी जुटाकर साइ