नबीनगर: बाघी से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
नबीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नबीनगर थाना कांड संख्या-09/09, एसटीआर संख्या-338/10 एवं ट्रायल संख्या-382/24 के कुर्की साक्षी वारंटी विनोद कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार चंद्रवंशी, स्वर्गीय मूंगा राम के पुत्र एवं ग्राम बाघी निवासी बताए जाते हैं।