वारिसनगर: 28 साल से पिता की राह देख रहे बेटे-बेटियां, 100 वर्षीय वृद्ध पिता भी कर रहे बेटे की घर वापसी का इंतजार।
समस्तीपुर। एक पिता, चार संतान और करीब 28 साल से चली आ रही इंतजार की कहानी। यह कहानी है ग्राम पंचायत छत्नेश्वर के परोरिया गांव निवासी राम विनेश राम के परिवार की, जहां उनके पहली पत्नी से जन्मे पुत्र-पुत्रियां आज भी अपने पिता के वापस लौटने की राह देख रहे हैं। वहीं करीब 100 वर्ष के वृद्ध पिता भी अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।