मंडला: कार्रवाई के बाद भी नरवाई में आग लगाने की घटनाएं नहीं थम रहीं, पदमी के पास कई खेतों में लगी आग
Mandla, Mandla | May 14, 2026 जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी थमती नजर नहीं आ रही हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पदमी के समीप कई खेतों में नरवाई में लगी आग फैलती दिखाई दी। आग की लपटें एक खेत से दूसरे खेत तक पहुंचने लगीं, जिससे आसपास के किसानों में चिंता का माहौल रहा। बताया गया कि हाल ही में पदमी और अमगवां क्षेत्र में नरवाई में आग लगाने की घटनाएं सामने आई थीं।