खंडवा नगर: रेल मंत्रालय ने सांसदों को भेजा स्वीकृति पत्र, बीड़-इटारसी पैसेंजर ट्रेन को रेल मंत्री की मंजूरी, जल्द जारी होगा शेड्यूल
लंबे समय से की जा रही मांग के बाद, रेल मंत्रालय ने बीड़ (खंडवा) से इटारसी जंक्शन के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नर्मदापुरम सांसद दर्शन चौधरी को इस संबंध में औपचारिक स्वीकृति पत्र भेज दिया है।