डोमचांच: उत्पाद विभाग की टीम ने बरियारडीह में छापेमारी के दौरान 8950 लीटर स्प्रिट और 700 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
अवैध शराब के कारोबार को लेकर कोडरमा और गिरिडीह जिले के उत्पाद विभाग की ओर से कोडरमा के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान मरकच्चो थाना अंतर्गत बरियारडीह के पास से 4200 लीटर स्प्रिट के अलावे घोरथम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ पहाड़ी के पास से 4750 लीटर स्प्रीट व 700 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।