पाटी: मीना झा बनीं पाटी जनपद पंचायत की नई प्रभारी सीईओ, आदेश जारी
Pati, Barwani | May 12, 2026 जनपद पंचायत पाटी के तत्कालीन सीईओ पराग पंथी के निलंबन के बाद से सीईओ का प्रभार एसडीओ रुस्तम रावत को दिया गया था। जो प्रभारी सीईओ के रूप में कार्य कर रहे थे। आकांक्षी विकासखंड पाटी में उज्जैन जिले के महिदपुर जपं की सीईओ मीना झा को पाटी जपं की सीईओ का प्रभार दिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल आदेश जारी किया गया है। जल्द ही वह पाटी की कमान संभालेगी।