बालोद: 3 साल से दुर्ग में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय अब बालोद लाने की तैयारी, राज्य शासन से मिली मंजूरी
Balod, Balod | May 10, 2026 बालोद जिले के छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिनकापार के नाम से पिछले तीन वर्षों से दुर्ग में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय को अब बालोद जिले में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को जिले में संचालित करने की मंजूरी दे दी है।