कानपुर: जाजमऊ के चुंगी चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने किशोर को कुचला, एक की मौत और दो घायल
जाजमऊ के चुंगी चौराहे के पास मछली बाजार के निकट शनिवार देर रात 11:00 बजे बाइक सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।बाइक सवार तीनों दोस्त बिरयानी खाने गए हुए थे।वहीं डंपर चालक भागने के प्रयास में एक किशोर को रौंदता हुआ निकल गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के परिजनों को सूचना दी और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।