स्वार: के स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा दिवस’ का शुभारंभ, मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई
Suar, Rampur | Sep 20, 2026 स्वार के स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा दिवस’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सिंह सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा केंद्र पर उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में आमजन को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।