हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जल संस्थान की लाइन में लीकेज से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में रेलवे क्रॉसिंग के समीप बांदा मार्ग किनारे जल संस्थान की पाइपलाइन में लीकेज होने से घरों में गंदा एवं दूषित पानी पहुंच रहा है। साथ ही हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान लीकेज नहीं ठीक करा रहा है। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में रेलवे क्रॉसिंग के निकट निवासी अंकित, रामबालक, गंगा, साकरा