करछना: कंजाशा गांव से सूरत के लिए निकला युवक लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, नहीं लग रहा कोई सुराग
घूरपुर थाना के कंजाशा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय संतलाल निषाद सूरत में अपनी बुआ के बेटे के साथ एक कंपनी में काम करता था। कुछ समय बाद वह घर वापस लौट आया था। लेकिन बीते 4 अप्रैल को वह पुणे सूरत जाने के लिए घर से छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा। लेकिन वह युवक सूरत नहीं पहुंचा। जब घर वालों ने फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद आ रहा ।