कुशलगढ़: 41 किलो की गुलाब माला से नगरपालिका अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन, तीन राज्यों के समाजजन जुटे
मेवाड़ा कलाल समाज की ओर से नवकार गार्डन में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष हितेश पडियार के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से आए सैकड़ों समाजजनों की मौजूदगी में हितेश पडियार का 41 किलो की विशाल गुलाब माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें साफा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष राहुल भटेवरा