नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रॉली चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर और बाइक बरामद
बाराबंकी में देवा पुलिस ने ट्रॉली चोरी के मामले का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई लोहे की ट्रॉली, एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।