महरौनी: महरौनी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन, दुष्यंत बडोनिया बने तहसील अध्यक्ष
रविवार को महरौनी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की गठन को लेकर बैठक संपन्न हुई। जहां सर्व सम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया को पुनः महरौनी तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने एवं स्थानीय समस्याओं को संपूर्ण जिम्मेवारी के साथ प्रकाशित करने पर जोर दिया।