खतौली: खतौली थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद किया 25 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लाखों रुपए है
थाना खतौली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक गांजा तस्कर को शनिवार शाम 6:00 बजे करीब गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लाखों रुपए कीमत का 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया गांजा तस्कर करने वाले आरोपी का नाम गौरव बताया जा रहा है लंबे समय से गांजा तस्करी का कारोबार करता था, जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत मुकदमा लिखकर भेजा गया जेल