केदारनाथ जा रहे यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर पलटा, बड़ा हादसा टला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ऋषिकेश से केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों को पुलिस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।