मंडला: नाली जाम होने से देवदरा के वार्ड 4 में जलभराव का खतरा, दो दर्जन परिवार चिंतित
Mandla, Mandla | May 18, 2026 देवदरा ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में पानी निकासी बाधित होने से स्थानीय रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार चार बजे ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। देवदरा पंचायत भवन के पीछे से राजीव कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर कुछ माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू होने के बाद निजी भूमि पर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई, जिससे क्षेत्र की नाली व्यवस्था प्रभावित हो गई है।