बरेली: पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने शाही थाने में की पीस कमेटी की बैठक
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली ने प्रभारी निरीक्षक शाही जनपद बरेली के साथ थाना शाही परिसर में अगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति सम्मिलित हुए। सभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर त्योहारों पर सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में अफवाह न फैलाएं जाने की अपेक्षा की गई।