बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जाटऊ पट्टी में दबंगों ने मां बेटी को जमकर बेरहमी से पीटा
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जाटऊ पट्टी में दबंगों ने महिला और उसकी बेटी को जमकर बेरहमी से पीट दिया ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।चार से पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं मामले की पुलिस से शिकायत की गई है पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।