घोड़ाडोंगरी: सारणी के शोभापुर में महाकाली स्थापना की तैयारियां शुरू, काली माई मंदिर समिति कर रही व्यवस्थाएं
नगर के शोभापुर क्षेत्र में स्थित काली माई मंदिर में महाकाली स्थापना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। काली माई मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता रानी महाकाली की स्थापना एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी