टीकमगढ़: नगर पालिका: वृंदावन तालाब नाले पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश: बारिश से पहले जेसीबी से सफाई, कई वार्डों में चला अभियान
टीकमगढ़ में वृंदावन तालाब से निकलने वाले नाले पर कई जगह अतिक्रमण पाया गया है। पिछले साल बारिश के मौसम में हुए जल भराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए आज दिन मंगलवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने नाले का मुआयना किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर वे खुद कव्जा नहीं हटाते तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।