कोईलवर: गिधा पायिनेक्स फैक्ट्री में हादसा, लोहा स्लैब से दबकर एक मजदूर की हुई मौत
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पायिनेक्स फैक्ट्री-3 में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर काम के दौरान लोहा के स्लैब से एक मजदूर दब गया आनंन-फानन में लोहा के स्लैब को हटाकर मजदूर को सदर अस्पताल आरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।