संदेश: कोसडिहरा और सिकरियां टोला के बीच दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने ₹74 हजार की लूट की
संदेश थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 74 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। यह वारदात कोसडिहरा और सिकरियां टोला के बीच उस समय हुई, जब कर्मचारी वसूली का कार्य कर वापस लौट रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कर्मचारी मनीष कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र में किस्त वसूली कर अपने कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए