डुमरांव: समता अधिकार सम्मेलन को लेकर डुमरांव में बैठक, कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर कार्यक्रम
Dumraon, Buxar | Apr 27, 2026 डुमरांव में आगामी समता अधिकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार की सुबह 9 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने की, जिसमें आयोजकों ने भाग लिया। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं।