चांपा: चांपा सहित जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों का जांच किया गया। खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान केवा पिपरदा मध्य हसदेव नदी से रेत अवैध खनन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना।