गढ़वा: चिनिया मोड़ पर पाल महासंघ ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर किया माल्यार्पण
Garhwa, Garhwa | May 31, 2026 पाल महासंघ गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को शहर के चिनिया मोड़ पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल के नेतृत्व में सुबह नीलांबर-पीतांबर भवन के समीप स्थित राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी गई