जगदलपुर: इंदिरा वार्ड के उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का दावा, कांग्रेस की जीत तय, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं
जगदलपुर नगर के इंदिरा वार्ड में हो रहे उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता बीजेपी की डबल इंजन सरकार से निराश हो चुकी है ,महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इंदिरा वार्ड कांग्रेस का परंपरागत वार्ड है इसलिए कांग्रेस की जीत तय है।