गोरखपुर: तारामंडल स्थित आवास पर सांसद रवि किशन ने श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि दी
सदर सांसद व फिल्म के मशहूर कलाकार रवि किशन शुक्ला ने श्याम बेनेगल की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक दिग्गज निर्देशक और पटकथा लेखक थे। उन्होंने हमेशा फिल्म और फिल्मी दुनिया में ही रहकर अपने हुनर को दिखाया कभी किसी पार्टी के तरफ मुताशिर नहीं हुए। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने अपने अंतिम दिनों में उन्हें दो फिल्म में काम करने का मौका दिया।