छतरपुर: ग्राम मातौल में भूसे के विवाद में दबंगों ने महिला को मारी गोली, ज़िला अस्पताल में भर्ती
ग्राम मातौल में रास्ते में भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रमाकांत तिवारी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुमन तिवारी के पेट में गोली मार दी घायल महिला को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है, वही डॉक्टर ने रविवार की शाम 4 बजे बताया कि महिला होश में है इलाज जारी है