मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शक्तिपीठ धनोप माताजी में चैत्र नवरात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक मेले का आज समापन हो गया। मेले में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।