नामकुम: डोरंडा स्थित जैप वन में नवमी पर बंदूक की सलामी के साथ हुई अस्त्र शस्त्र की पूजा
Namkum, Ranchi | Oct 1, 2025 डोरंडा स्थित जैप वन में बुधवार सुबह करीब 11 बजे नवमी को बंदूक की सलामी के बीच अस्त्र शस्त्र की पूजा की गई। बता दें कि जैप वन के जवान नवमी के दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए अपने हथियारो की पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा की आराधना और आज के दिन शस्त्र पुजा करने से मां दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद उनके साथ होता है