कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 बंद पड़े मकान में चोरों ने अपना हाथ साफ कर कीमती सामान और जेवरात चुरा कर ले गए। जब परिवार घर पहुंचा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उक्त व्यक्ति के द्वारा मोहल्ले के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में उक्त व्यक्ति के द्वारा संबंधित थाने में रविवार करीब 10:00 बजे आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत की है।