बांगरमऊ: बांगरमऊ में गंगा नदी में डूबे बच्चे का शव तीसरे दिन पुलिस और SDRF टीम ने किया बरामद
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट पर डूबे 16 वर्षीय लक्की गुप्ता का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। कानपुर नगर के बिल्हौर निवासी लक्की 7 मई को अपने दोस्त अंशु शर्मा के साथ गंगा में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए, जहां लक्की डूब गया जबकि अंशु किसी तरह बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। दू