डुमरा: पुनौरा थाना कांड: फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा, पुलिस ने तेज़ी की कार्रवाई
पुनौरा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट कांड के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस क्रम में पुनौरा थाना अंतर्गत मनियारी निवासी अभियुक्त सत्यप्रकाश यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को उसके आवास पर विधिवत रूप से चस्पा किया गया।