रायडीह: कुलमुंडा बेरीटोली गांव में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव।
Raidih, Gumla | Jun 29, 2026 रायडीह प्रखंड के कुलमुंडा बेरीटोली गांव में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक पढ़ाई में मेधावी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।