उज्जैन शहर: शिप्रा नदी किनारे कच्चा मसान में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ₹28000 की शराब जब्त
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नीलगंगा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कच्चा मसान, क्षिप्रा नदी किनारे दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो दो बड़े थैलों में अवैध देशी शराब रखकर बेचने की फिराक में था। तलाशी लेने पर आरोपी श्याम गुप्ता निवासी विष्णुपुरा के कब्जे से 350 क्वार्टर देशी शराब बरामद