सागर नगर: सियासी मंच पर गुफ्तगू करते दिखे दो कद्दावर नेता, सत्ता के मुखिया और कैबिनेट मंत्री आए अलग अंदाज में नजर
सागर के जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हुआ, मुख्यमंत्री ने बुधवार की दोपहर 2:30 बजे रोजगार मेला और नवनिर्मित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर सागर जिले के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रही। लेकिन इस सियासी मंच पर दो कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री और रहली से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव आपस