सिमडेगा: सिमडेगा निवासी की मोटरसाइकिल से उड़ीसा सीमा पर टकराई मोटरसाइकिल, एक जिंदा जला, दो घायल
झारखंड उड़ीसा सीमा बीरमित्रपुर के पास सोमवार को दिन के 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल में आग लग गई और इसे एक जिंदा जल गया जबकि दो लोग घायल हो गए ।घायल में एक सिमडेगा निवासी अशोक अग्रवाल है। जबकि दूसरा हाथीबारी निवासी है ,वही जिंदा जलने वाले व्यक्ति राजेश तिग्गा है। बताया सिमडेगा निवासी उड़ीसा जा रहा था इस दौरान घटना घटी।