बहराइच: मरौचा इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को सांप ने काटा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मरौचा इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को अचानक सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने मंगलवार को बताया कि सलोनी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक सांप ने काटा है। जिसका इलाज जारी है। हालत गंभीर बताइ जा रही है।