मुरैना नगर: हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में फरार 10000 के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने यूनिवर्सिटी रोड ग्वालियर से धर दबोचा
स्टेशन थाना रोड पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में करीब तीन साल से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड भी बरामद किया है। फरार आरोपी पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है